Breaking News : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग के जरूरतमंदों के नाम किया अपना विधायक मानदेय
निर्धन कन्याओं के विवाह, शिक्षा और इलाज में मिलेगी आर्थिक मदद, दो छात्राओं को लैपटॉप देकर योजना की शुरुआत
रायपुर। मंत्री और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने अपने विधायक मानदेय की हर महीने मिलने वाली राशि आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने की घोषणा की है। इस राशि का उपयोग जरूरतमंद परिवारों की सहायता, निर्धन कन्याओं के विवाह, विद्यार्थियों की शिक्षा और गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक सहयोग देने के लिए किया जाएगा।
गुरु खुशवंत साहेब ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परम पूज्य पिताश्री राजागुरु, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब के अवतरण दिवस ‘सतनामी स्वाभिमान दिवस’ के अवसर पर उन्होंने अपने विधायक मानदेय की मासिक राशि आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने का निर्णय लिया है।
दो छात्राओं को लैपटॉप देकर शुरुआत
इस पहल की शुरुआत कुमारी मानसी और कुमारी धनेश्वरी को लैपटॉप प्रदान करके की गई। इस योजना के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ ही निर्धन कन्याओं के विवाह और विशेष उपचार के लिए भी सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही गई है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की अन्य आवश्यकताओं पर भी राशि खर्च की जाएगी।
जनसेवा को बताया संकल्प
गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हर जरूरतमंद को सहारा, जनसेवा का संकल्प हमारा।”
उन्होंने अपने विधायक मानदेय की हर महीने मिलने वाली राशि आरंग विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित करने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहारा देना और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक जरूरतों में उनकी मदद करना है।
admin





