भीषण गर्मी का असर: दो दिन बंद रहेगा नवा रायपुर का जंगल सफारी
रायपुर। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। जंगल सफारी प्रबंधन ने जानकारी दी है कि आज और कल पर्यटकों के लिए सफारी पूरी तरह बंद रहेगी।
प्रबंधन के अनुसार प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी और हीटवेव का असर अब पर्यटन गतिविधियों पर भी देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण जंगल सफारी आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी कमी आई है। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जंगल सफारी प्रबंधन का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद ही पर्यटकों के लिए सफारी दोबारा खोली जाएगी। फिलहाल लोगों से गर्मी और लू को देखते हुए सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

admin 




