जमीन बेचने के नाम पर ₹20.95 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
दुर्ग। जमीन बेचने का सौदा कर एक व्यक्ति से ₹20 लाख 95 हजार रुपए लेने और फिर वही जमीन किसी दूसरे को बेच देने के मामले में रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम बीजा भाठा निवासी प्रार्थी ने 4 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में आरोपी मुकेश साहू ने अपनी जमीन बेचने का सौदा करते हुए प्रार्थी से कुल ₹20,95,000 रुपए ले लिए थे। लेकिन बाद में आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए वह जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। जब प्रार्थी ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
जांच में सामने आया कि इस धोखाधड़ी में जुनवानी निवासी आरोपी उमेंद्र कुमार साहू ने भी साथ दिया था और जमीन बिक्री की प्रक्रिया पूरी कराने में अहम भूमिका निभाई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
admin
















