धरमलाल कौशिक व राघवेंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण
विधानसभा में बुधवार की शाम आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट संसदीय कार्य के लिए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह को उत्कृष्ट विधायक अलंकरण से सम्मानित किया गया। राज्यपाल रामेन डेका ने उन्हें सम्मानित किया। इसी तरह पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए दैनिक पत्रिका के संवाददाता संतराम साहू को उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार अलंकरण तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए आईबीसी-24 के सौरभ सिंह परिहार एवं डॉ. राजेश राज को उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर अलंकरण प्रदान किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुेदव साय तथा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे।

admin 




