भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकली राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूजा की 

भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकली राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूजा की 

रायपुर (चैनल इंडिया)। राजधानी में श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव पूरे धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। गायत्री नगर स्थित श्श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल रमेन डेका ने भी रथयात्रा महोत्सव में भाग लिया। उनके आगमन के साथ मंदिर परिसर में धार्मिक उल्लास का वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया।