चैनल इंडिया ने मनाया स्थापना दिवस, गांधी कन्या आश्रम में कराया न्योता भोज
सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का महत्वपूर्ण दायित्व मीडिया का होता है- कलेक्टर
चैनल इंडिया का पुलिस के साथ बेहतर सहयोग रहा- ए एसपी
जगदलपुर (चैनल इंडिया)। धरमपुरा स्थित गांधी कन्या आश्रम में चैनल इंडिया ने 24 वां स्थापना दिवस गुरूवार को बच्चों के साथ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । जिसके मुख्य अतिथि बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- सुखनंदन राठौर एवं चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।



आश्रम के बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में गीत भी प्रस्तुत किए। स्थापना दिवस के अवसर पर न्यौता भोज कराकर छात्रों को उपहार भेंट किया गया। गांधी कन्या आश्रम में चैनल इंडिया ने अपना 24 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे एवं पूरे टीम को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथा स्तम्भ कहा जाता है। सरकार के किसी भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना हो या नागरिकों फीड बैक को सरकार तक पहुंचाने का काम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण दायित्व मीडिया का होता है। चैनल इंडिया ने बस्तर संभाग ही नहीं प्रदेश में जो स्थान बनाया वह काफी सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पवन दुबे जब बस्तर संभाग एक जिला हुआ करता था तब ऐसे समय में दुरस्त इलाकों में समाचार का संकलन कर उन इलाकों में क्या विकास हो रही और सरकार की योजनाओं को उन ग्रामीणों तक पहुंच रहा है या नहीं जिनके कवरेज कर सरकार तक पहुंचाने महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन को लेकर दो बार स्टेट अवार्ड भी मिला है जो बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा न्योता भोज का प्लान तैयार किया गया है जो शादी सालगिरह, जन्मदिन या अन्य उत्सव पर बच्चों के बीच खुशियां बांटी जाती है। उन्होंने कहा कि आज चैनल इंडिया की 24 वां स्थापना दिवस है लेकिन ऐसी ही निरंतर आगे बढ़ते रहे और बहुत जल्द 100 वां स्थापना दिवस भी हो।



कन्या भोज पूजा माना जाता है - "पवन दुबे"
चैनल इंडिया के प्रधान संपादक पवन दुबे में अपने उद्बोधन में कहा कि कलेक्टर साहब अतिव्यस्त के बाद भी समय निकालकर बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष पूर्व अपनी पारी की शुरूआत किया था जो आप सभी के आशिर्वाद से इस मुकाम तक पहुंचा हूं। उन्होंने हिन्दू धर्म में कन्या भोज को पूजा माना जाता है।




पुलिस व मीडिया एक दूसरे के पुरक - "एएसपी"
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने चैनल इंडिया परिवार को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस व मीडिया का हमेशा साथ होता है दोनों एक दूसरे के पुरक है। सही चीजों को जनता तक पहुंचाने का प्लेटफार्म उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि चैनल इंडिया का पुलिस के साथ बेहतर सहयोग रहा है मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी सहयोग बना रहेगा। आप बधाई के पात्र है जो न्योता भोज कराना अनुकरणीय प्रयास है।



आभार व्यक्त चैनल इंडिया के स्थानीय संपादक नवीन गुप्ता ने किया। मचं का संचालन सुब्बा राव के द्वारा किया गया। इस दौरान नरेन्द्र दुबे, शैलेन्द्र शर्मा, आशीष गंजीर, सुमन कश्यप, हेमराज ठाकुर, शमशेर खान, संतु राव, सहित आश्रम के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
admin



