डेढ़ लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना से बाहर : रायपुर में सबसे ज्यादा 12,043 नाम कटे

डेढ़ लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना से बाहर : रायपुर में सबसे ज्यादा 12,043 नाम कटे
रायपुर (चैनल इंडिया)। राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना में अब तक एक लाख 55 हजार से अधिक महिलाओं के नाम काटे गए हैं। पात्रता की दोबारा जांच, मौत, बाकी राज्यों में स्थानांतरण, आयु संबंधी बदलाव और दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में हितग्राहियों के नाम हटाए गए।
महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा नाम रायपुर जिले में 12,043 महिलाओं के कटे हैं। वहीं, बीजापुर ऐसा जिला रहा जहां नए पात्र हितग्राहियों के जुडऩे से लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। योजना 2024 में उस समय भी चर्चा में आई थी, जब सनी लियोनी के नाम से फर्जी तरीके से राशि जारी होने का मामला सामने आया था। जांच में सामने आया कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए आवेदन कर योजना का लाभ लिया गया था। मामला उजागर होने के बाद सरकार ने सत्यापन में अपात्रों के कटे नाम सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य केवल पात्र महिलाओं तक आर्थिक सहायता पहुंचाना है। इसलिए समय-समय पर हितग्राहियों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन महिलाओं की मौत हो चुकी है, जिन्होंने गलत जानकारी देकर आवेदन किया, जो पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करतीं या जिनके दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली, उनके नाम सूची से हटाए गए हैं। सरकार का दावा है कि लगातार हो रहे सत्यापन से योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी और वास्तविक जरूरतमंद महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।