विश्व पर्यावरण दिवस पर नेरली सीआरपीएफ 230वीं बटालियन परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

विश्व पर्यावरण दिवस पर नेरली सीआरपीएफ 230वीं बटालियन परिसर में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

500 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेरली स्थित सीआरपीएफ 230वीं बटालियन, बचेली परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 500 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं प्रशासन की ओर से कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री रामकृष्ण रंगनाथा वाय तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण जलवायु संतुलन बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृक्षारोपण, जल संरक्षण एवं स्वच्छता जैसे अभियानों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे भविष्य में हरित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।