बिलासपुर (चैनल इंडिया)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब इसे केवल कार्यकर्ताओं तक सीमित न रहकर आमजनों की पार्टी बनाने का लक्ष्य रखें।
बिलासपुर शहर-जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश कहलाता है, किंतु वह घरेलू उद्योगों की वजह से आत्मनिर्भर रहा है। उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी होने के पहले हम मनुष्य है। सभी मनुष्यों में रागद्वेष गुण अवगुण होना स्वाभाविक है। अवगुण और बुराइयों के साथ लोगों में अच्छाइयां भी होती है। हमें इन्ही वजहों से लोगों के बीच समन्वय की आवश्यकता होती हैै। समन्वय के माध्यम से ही हम अपने सम्पर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सक्षम होते है।
उन्होंने कहा कि समन्वय का यह कार्य केवल पार्टी स्तर पर ही नहीं पारिवारिक स्तर पर भी सभी को इसकी जिम्मेदारियां निभानी होती है। समन्वय का तात्पर्य यह है कि हमें कमजोर या जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहयोग करनी चाहिये। अपने परिवार के प्रति हम जो दायित्वों का निर्वहन करते है ठीक उसी प्रकार कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने के लिये करना चाहिये। इसके लिए व्यवहारिक दृष्टिकोण ही उपयुक्त है।
उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से उन्हें दिये गये दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। पार्टी को अपने परिवार के समान ही संवारने की दिशा में कार्य करना चाहिये। श्री साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं तक पदाधिकारियों को पहुॅचने नियमित रूप से संपर्क करना चाहिये। जिला एवं मंडल पदाधिकारियों को शक्ति
केन्द्रों और बूथ स्तर पर नियमित रूप से प्रवास का प्रत्यक्ष संपर्क
करने का प्रयास करना चाहिये। इसके लिये समन्वय की आवश्यकता होती है। नयी पीढ़ी के लोगों को पुरानी पीढिय़ों के साथ समन्वय कर उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिये। उन्होंने कहा कि पुरानी पीढिय़ों के लोगों की त्याग तपस्या से पार्टी आज यहॉ तक पहुॅची है। आपको याद रखना चाहिये की आप अपने आने वाली पीढ़ी को क्या देना चाहते है। इस दृष्टिकोण से आपको अपनी नई जनरेशन को आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास करना चाहिये। बैठक में प्रमुख रूप से तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बिलासपुर संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।