सबसे बड़ा सोलर महाकुंभ संवाद 22-23 को रायपुर में

सबसे बड़ा सोलर महाकुंभ संवाद 22-23 को रायपुर में

- मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

- डेढ़ हजार से अधिक सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के दिग्गज एक मंच पर 

रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन (सीएसडब्ल्यूए) द्वारा 22 एवं 23 अगस्त को रायपुर स्थित प्रतिष्ठित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ के सबसे सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित सोलर बिजनेस एवं नेटवर्किंग प्लेटफार्म संवाद का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने बताया कि वन विजन, वन प्लेटफार्म, एंडलेस ऑपच्युनिटी एवं संवाद से समाधान के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह महासंगम सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा। 22 अगस्त को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, प्रमुख सचिव सचिव सुबोध सिंह, क्रेडा के सीईओ सारांश मित्तर, सीएसपीडीसीएल के एमडी भीम सिंह कंवर तथा अध्यक्ष, चैंबर ऑफ कॉमर्स सतीश थोरानी की उपस्थिति रहेगी। 

आयोजन में छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पीतांबर गुप्ता, सचिव रितेश कुमार खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष: लतीश जुमनानी, इवेंट ऑर्गेनाइजर हेड रितिक अग्रवाल एवं रोहन लूथरा, मेंबरशिप कमेटी हेड रविंद्र मिश्रा व डायरेक्टरी हेड: सुयश तिवारी की भागीदारी रहेगी। संतोष मिश्रा ने बताया कि संवाद 2026 में राज्यभर से डेढ़ हजार से अधिक प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। इसमें प्रमुख उद्योगपति, सोलर ईपीसी प्लेयर्स, निर्माता, निवेशक, कंसल्टेंट्स, ट्रेडर्स, सर्विस प्रोवाइडर्स, तकनीकी विशेषज्ञ एवं नीति-निर्माता एक ही मंच पर जुटेंगे। यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि बिजनेस नेटवर्किंग, ज्ञान-विनिमय, तकनीकी संवाद और नए व्यावसायिक अवसरों का एक व्यापक प्लेटफॉर्म होगा। आयोजन का प्रमुख आकर्षण ग्रैंड सोलर एग्जीबिशन होगा। इसमें देशभर के अग्रणी निर्माता एवं कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी।

संवाद 2026 डायरेक्टरी का होगा विमोचन

कार्यक्रम का एक अन्य महत्वपूर्ण आकर्षण कनेक्टिंग टुडे, पॉवरिंग टुमारो थीम पर आधारित संवाद 2026 डायरेक्टरी का विमोचन होगा। इस डायरेक्टरी में सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी उद्योग से जुड़े प्रमाणित ईपीसी प्लेयर, ट्रेडर्स व मैन्युफेक्चर्स की कंपनी प्रोफाइल और संपर्क विवरण उपलब्ध होंगे। इसे हाईक्वालिटी प्रिंटेड बुक के साथ डिजिटल एडिशन के रूप में भी जारी किया जाएगा। यह डायरेक्टरी भविष्य में उद्योग के लिए एक उपयोगी बिजनेस रिफरेंस गाइड के रूप में काम करेगी।