डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
कबीरधाम में अब तक 3 ठेकेदारों पर केस, 7.49 लाख की धोखाधड़ी का आरोप
रायपुर। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत मकान बनाने के नाम पर हितग्राहियों से राशि लेने और निर्माण अधूरा छोड़ने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर हितग्राहियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई।
पुलिस के मुताबिक, बोड़ला ब्लॉक के ग्राम दुलदुला के तीन हितग्राहियों से ठेकेदार ने कुल 2.40 लाख रुपए लिए, लेकिन मकान नहीं बनाए और राशि भी नहीं लौटाई। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है।
इससे पहले ठेकेदार तुमेश गोड़ और कुमार मेरावी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई थी। तीनों मामलों में कुल 7.49 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। विजय शर्मा ने कहा कि हितग्राहियों से धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
admin





