सुशासन तिहार के बीच कैबिनेट कल शाम

सुशासन तिहार के बीच कैबिनेट कल शाम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। जो शाम छह बजे से मंत्रालय में होगी। प्रदेश में जारी सालाना सुशासन तिहार के बीच यह पहली बैठक होगी। इससे पहले बीते दो साल में नहीं होती रही है। इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री के बस्तर दौरे और मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में मिले निर्देशों पर नीतिगत निर्णय हो सकते हैं। साथ ही मध्यप्रदेश की तरह तबादला नीति पर भी निर्णय संभव है। मुख्यमंत्री आज शाम दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।