अगले पांच दिन मध्य और उत्तरी  छत्तीसगढ़ में बसरेगा पानी

अगले पांच दिन मध्य और उत्तरी  छत्तीसगढ़ में बसरेगा पानी
रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हई। आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, इसके बाद तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। वहीं मध्य और उत्तरी क्षेत्रों के कई जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। 
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से माध्यम वर्षा हुई। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. वर्षा का मुख्य क्षेत्र उत्तर तथा मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश ही होगी। राजधानी में आज सुबह तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 24 जुलाई को आकाश में बादल छाने और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।