कमजोर रह सकता है मानसून, किसान सतर्कता से करें खेती : मुख्यमंत्री ने किसानों से की अपील

कमजोर रह सकता है मानसून, किसान सतर्कता से करें खेती : मुख्यमंत्री ने किसानों से की अपील
रायपुर (चैनल इंडिया)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि अल नीनो के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून सामान्य से कमजोर रहने की आशंका है। उन्होंने किसानों से मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विभाग पहले ही मानसून को लेकर पूर्वानुमान जारी कर चुका है। ऐसे में किसानों को मौसम के अनुरूप फसल और खेती की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में हुई हालिया समीक्षा बैठक का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने चालू बजट में पांच प्रमुख मिशनों को शामिल किया है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन भी प्रमुख है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही ्रढ्ढ तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए सरकार रणनीति तैयार कर रही है। चरण पादुका योजना के टेंडर पर हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में यह योजना बंद कर दी गई थी, जबकि वर्तमान सरकार ने इसे फिर से शुरू किया है और भविष्य में भी प्रत्येक वर्ष पात्र हितग्राहियों तक इसका लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।