सरकारी दफ्तरों में पहले पैसा फिर बिजली, एक अगस्त से प्रीपेड शुरू होगा
केंद्र ने ग्रांट रोकी तो छत्तीसगढ़ में पहल
रायपुर (चैनल इंडिया)। छत्तीसगढ़ के सरकारी दफ्तरों को अब आम उपभोक्ताओं की तरह बिजली इस्तेमाल करने से पहले मोबाइल की तरह रिचार्ज कराना होगा। भारत सरकार की पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना के तहत राज्य के ऊर्जा विभाग ने सभी शासकीय कार्यालयों में दो चरणों में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग और बिलिंग प्रणाली लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल केंद्रीय विद्युत मंत्रालय द्वारा योजना की शर्तें पूरी न करने पर छत्तीसगढ़ को मिलने वाले केंद्रीय अनुदान की एक-तिहाई राशि रोक दी गई है। इस बड़े वित्तीय झटके के बाद हरकत में आई राज्य सरकार ने समीक्षा बैठक कर एक अगस्त से पहले चरण में ब्लॉक और उच्च स्तर के सभी शासकीय कनेक्शन में प्रीपेड बिलिंग अनिवार्य करने का फैसला लिया है।
दूसरे चरण में निचले स्तर के कार्यालयों को कवर किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागों में अब आम उपभोक्ताओं की तरह ही सरकारी दफ्तरों को भी बिजली का उपयोग करने से पहले मोबाइल की तरह उसे रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। भारत सरकार की पुनरुत्थान वितरण क्षेत्र योजना के तहत राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने सभी शासकीय कार्यालयों में दो चरणों में प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग और प्रीपेड बिलिंग प्रणाली लागू करने का आदेश जारी कर दिया है।
पुराना बकाया फ्रीज, चार किस्तों में चुकाना होगा
सरकारी विभागों पर मार्च 2026 तक 2883.42 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया था, जो जून 2026 तक बढक़र ?3432.64 करोड़ होने का अनुमान है। सरकार ने इस पूरी पुरानी बकाया राशि को 30 जून 2026 की स्थिति में फ्रीज कर दिया है। इस राशि का भुगतान विद्युत कंपनी के एसबीआई रायपुर की कमर्शियल ब्रांच में चार त्रैमासिक किस्तों में करना होगा। 31 मार्च 2027 तक बकाया शून्य नहीं करने वाले विभागों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे काम करेगी नई व्यवस्था
हर विभाग को अपने कनेक्शनों का ग्रुप बनाना होगा, जिसे बिजली कंपनी एक ‘यूनिक ग्रुप आईडी’ देगी। विभाग द्वारा नियुक्त प्रीपेड नोडल अधिकारी के रजिस्टर्ड मोबाइल पर बजट खत्म होने या बैलेंस शून्य होने के सात दिन, तीन दिन और एक दिन पहले एसएमएस व व्हाट्सएप से अलर्ट जाएगा। महीने के अंत में बैलेंस माइनस रहने पर सरचार्ज लगेगा, लेकिन महीने के बीच में माइनस होने और आखिरी तारीख से पहले रिचार्ज करने पर कोई सरचार्ज नहीं लगेगा। बैलेंस शून्य होने पर भी तिमाही समाप्ति के 15 दिनों तक की मोहलत रहेगी।

admin 




