देवभोग दूध अब महंगा

देवभोग दूध अब महंगा

रायपुर। राज्य में देवभोग ब्रांड के दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें लागू होने के बाद अब ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक राशि चुकानी पड़ेगी। 

नई कीमतों के अनुसार, देवभोग दूध के 500 मिलीलीटर पैक की कीमत में एक रुपये की वृद्धि की गई है। अब यह पैक 29 रुपये की जगह 30 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं एक लीटर पैक की कीमत भी 57 रुपये से बढ़ाकर 58 रुपये कर दी गई है। 

बाजार में कई निजी डेयरी कंपनियां पहले ही दूध के दाम बढ़ा चुकी हैं। ऐसे में देवभोग की ओर से भी कीमतों में संशोधन किए जाने के बाद उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढऩे की संभावना है।