Breaking News: कारकेड में कटौती, अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ 8 गाड़ियां

Breaking News: कारकेड में कटौती, अब मुख्यमंत्री के काफिले में सिर्फ 8 गाड़ियां

रायपुर। Vishnu Deo Sai ने अपने कारकेड में बड़ी कटौती करते हुए सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का संदेश दिया है। पहले मुख्यमंत्री के काफिले में 13 गाड़ियां शामिल रहती थीं, जिसे अब घटाकर 8 कर दिया गया है।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में सरकार ई-व्हीकल यानी इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को भी बढ़ावा दे सकती है। इसे पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इससे पहले O. P. Choudhary भी अपने कारकेड और प्रोटोकॉल वाहनों में कटौती का फैसला ले चुके हैं। उन्होंने सुरक्षा से जुड़ी जरूरी परिस्थितियों को छोड़कर पायलट और फॉलो गाड़ियों के उपयोग को सीमित करने की बात कही थी।

सरकार के वरिष्ठ नेताओं के इन फैसलों को जनता के बीच सादगी, जिम्मेदारी और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।