नगर निगम बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी कार्रवाई

नगर निगम बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ी कार्रवाई

बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आयुक्त युगल किशोर उर्वशा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेल एवं स्वच्छता निरीक्षक राजेश सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर कचरा एवं गंदगी फैलाने वाले लोगों/प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 6,500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

नगर निगम अधिकारियों ने लोगों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठान एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखें तथा कचरा निर्धारित स्थान एवं डस्टबिन में ही डालें। सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों के विरुद्ध नगर निगम द्वारा आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि स्वच्छ बीरगांव, स्वस्थ बीरगांव बनाने में सहयोग करें और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।