भटगांव में 21 जून तक योग सत्र
रायपुर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर माना बस्ती धरसींवा आयुष विभाग एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. स्वाति रावत के सौजन्य एवं मार्गदर्शन में ग्राम-भटगांव में 17 जून से 21 जून तक 5 दिवसीय योग सत्र का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. दीप्ति श्रीवास ने बताया कि योग सत्र में सभी प्रकार के रोग जैसे उदररोग, श्वासरोग, पक्षाघात, संधिशल, शिरोरोग से जुड़े योग सिखाए जाएंगे। अधिक से अधिक संख्या में सभी ग्रामीणों से सम्मिलित होने की अपील की गई है। विभिन्न रोगों से संबंधित काढ़ा वितरण भी किया जाएगा।

admin 




