Big Breaking : साय कैबिनेट की बैठक आज,महत्वपूर्ण फैसलों पर सबकी निगाहें
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 30 सितंबर सुबह 11:30 बजे से कैबिनेट की बैठक होगी। मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों और खरीफ सीजन से जुड़े मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है। सितंबर में प्रदेश के कई हिस्सों में हुई भारी बारिश और बस्तर संभाग में बने बाढ़ के हालात के बाद फसल नुकसान और राहत कार्य भी कैबिनेट के एजेंडे में आ सकते हैं।
admin



