Breaking : भाजयुमो के घेराव प्रदर्शन से आज रायपुर में बदलेगा ट्रैफिक रूट,वैकल्पिक रास्तों से करना पड़ेगा सफर

Breaking : भाजयुमो के घेराव प्रदर्शन से आज रायपुर में बदलेगा ट्रैफिक रूट,वैकल्पिक रास्तों से करना पड़ेगा सफर

शाम 5 बजे कई इन मार्गों पर रहेगा असर

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रस्तावित घेराव कार्यक्रम को देखते हुए रायपुर पुलिस ने बुधवार 22 जुलाई को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक बीटीआई मैदान से राजीव भवन (प्रदेश कांग्रेस कार्यालय) तक प्रस्तावित रैली और घेराव के कारण बीटीआई मैदान–अनुपम नगर चौक–दूरदर्शन कार्यालय मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से बाधित हो सकती है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से इस मार्ग का उपयोग न करें तथा वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

इन मार्गों का करें उपयोग

खम्हारडीह और कचना जाने वाले वाहन अनुपम नगर चौक से बीटीआई होते हुए खम्हारडीह एवं कचना जाने वाले वाहन चालक शंकर नगर एक्सप्रेस-वे अथवा बॉटल हाउस गली मार्ग का उपयोग करें। वहीं खम्हारडीह से एसआरपी चौक की ओर आने-जाने वाले वाहन अवंती विहार, बॉटल हाउस और शंकर नगर अंडरब्रिज मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।

अशोका रतन वीआईपी टर्निंग जाने वाले वाहन अनुपम नगर चौक से अशोका रतन वीआईपी टर्निंग की ओर जाने वाले वाहन अनुपम नगर चौक–लोधीपारा चौक मार्ग का उपयोग करें। इसके अलावा दूरदर्शन कार्यालय से पहले स्थित डॉ. पहलाजानी गली मार्ग भी वैकल्पिक रास्ता रहेगा। अनुपम नगर चौक से अशोका रतन मार्ग बंद रहने के कारण वाहन चालकों को लोधीपारा–मोवा मार्ग से जाने की सलाह दी गई है।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही प्रभावित मार्गों का उपयोग करें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।