बीटीआई मैदान में लगी आठ पोल की फ्लड लाइट, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण

बीटीआई मैदान में लगी आठ पोल की फ्लड लाइट, महापौर मीनल चौबे सहित जनप्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण

रायपुर। शंकर नगर स्थित बीटीआई मैदान में पार्षद राजेश गुप्ता के प्रयासों से आठ पोल की फ्लड लाइट लगाने का कार्य पूर्ण होने के बाद लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सुविधा से मैदान में रात्रिकालीन खेल गतिविधियों एवं अन्य आयोजनों के संचालन में सहूलियत मिलेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, श्रम मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद तथा भाजपा मोर्चा अध्यक्ष मखमूर खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं शंकर नगर वार्ड के बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए।

बीटीआई मैदान में फ्लड लाइट की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय खिलाड़ियों, युवाओं और वार्डवासियों को लाभ मिलेगा। बेहतर प्रकाश व्यवस्था से मैदान में शाम के बाद भी खेल गतिविधियों और अन्य आयोजनों के संचालन में सुविधा होगी।

पार्षद राजेश गुप्ता ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को आगे बढ़ाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप जनहित से जुड़े कार्यों को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

फ्लड लाइट का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को महत्वपूर्ण कदम बताया।