संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष का पद सम्भाला

संगीता सिन्हा ने महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष का पद सम्भाला
रायपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद ज्योत्सना महंत समेत अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजीव भवन में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश भर में आई महिला कांग्रेस की पदाधिकारी बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुई।