केशकाल घाट बाईपास को केन्द्र सरकार की मंजूरी

केशकाल घाट बाईपास को केन्द्र सरकार  की  मंजूरी

कोंडागांव। रायपुर से बस्तर या बस्तर से रायपुर जाते हैं उनके लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में स्थित केशकाल घाट पर बाई पास को केन्द्र सरकार ने मंजूरी दी है। ट्रैफिक लोड कम करने केशकाल बायपास को 4 लेन में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 307.96 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दे दी है। सड़क बनने से रायपुर टू बस्तर का सफर आसान हो जाएगा। साथ ही घाट पर ट्रैफिक लोड भी कम होगा।
परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने कहा कि, राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर  4-लेन केशकाल बायपास के निर्माण से कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी। खासकर केशकाल घाट खंड के चुनौतीपूर्ण इलाके में बायपास एक सुगम, भीड़-भाड़ रहित मार्ग प्रदान करेगा।