इतिहास रचते योगी: यूपी के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने

नई दिल्ली। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अब तक 8 साल और 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस तरह उन्होंने उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होने 8 साल और 127 दिन तक मुख्यमंत्री पद संभाला था।
योगी आदित्यनाथ राज्य के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने लगातार दो कार्यकालों में सरकार चलाई है और पहला कार्यकाल भी पूर्ण किया। इससे पहले संपूर्णानंद, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव जैसे नेताओं का कार्यकाल इससे कम अवधि का रहा है। योगी ने जिस स्थिरता और नेतृत्व क्षमता के साथ सरकार चलाई है, उसे राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उनका कार्यकाल न केवल लंबा रहा है, बल्कि कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे के विकास, निवेश, धार्मिक पर्यटन, और डिजिटल शासन जैसी अनेक योजनाओं के कारण सुर्खियों में भी रहा है। इस उपलब्धि के साथ योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक माना जा रहा है, और अगर उनका कार्यकाल ऐसे ही जारी रहा तो यह रिकॉर्ड आने वाले वर्षों में और भी मजबूत होता जाएगा।