उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने थानखम्हरिया को दी करोड़ों की सौगात

ग्राम करमु में मां चंडी मंदिर के नवनिर्माण एवं नगर पंचायत थानखम्हरिया में 6 करोड़ 53 लाख के 36 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
बेमेतरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय बेमेतरा जिले के दौरे पर पहुंचे। ग्राम करमु में जनसहयोग से बनने वाले मां चंडी मंदिर के नवनिर्माण की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा माँ चंडी की दर्शन कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वही मां चंडी मंदिर नवनिर्माण की विधिवत पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किया।
इस दौरान उन्होंने मंच से सम्बोधित करते हुए ग्राम पंचायत मे विकासकार्यों के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की और एक पेड़ माँ के नाम अंतर्गत पौधा रोपण भी किया।
उन्होंने नगर पंचायत थान खम्हरिया में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह मे शामिल हुए। जहाँ साथ में साजा विधायक ईश्वर साहू, सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगरपंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल सहित पार्षदगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरपंचायत में 653.62 लाख रूपये के लगभग 36 विकाश कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आमजनों को संबोधित करते हुए मंच से बिरनपुर कांड में मृतक स्व भुनेश्वर साहू साजा विधायक ईश्वर साहू के बेटे के नाम पर गार्डन और मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा किए।