सीमा विवाद पर विराम: कंबोडिया-थाईलैंड ने किया युद्धविराम का ऐलान
Cambodia-Thailand declare ceasefire

नई दिल्ली। कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने थाईलैंड के साथ चल रहे सीमा विवाद को समाप्त करने के लिए युद्धविराम की घोषणा की है। यह फैसला मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मध्यस्थता और ASEAN की पहल पर लिया गया है। दोनों देशों ने 28 जुलाई 2025 की मध्यरात्रि से प्रभावी "तुरंत और बिना शर्त युद्धविराम" पर सहमति जताई है। हालांकि, कंबोडिया का कहना है कि उसने इस प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार कर लिया था, लेकिन थाईलैंड ने बाद में अपनी स्थिति बदल दी। इस विवाद के कारण अब तक 30 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों नागरिक विस्थापित हो चुके हैं। संघर्ष का केंद्र सीमावर्ती क्षेत्र और वहां स्थित ऐतिहासिक स्थल हैं। अब दोनों देशों के सेनाध्यक्षों की बैठक के जरिए तनाव को कम करने और सैनिकों को पीछे हटाने की योजना है। हुन मानेट ने यह भी संकेत दिया है कि यदि विवाद का समाधान नहीं हुआ, तो वह अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) का रुख कर सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में ASEAN, संयुक्त राष्ट्र और अन्य वैश्विक शक्तियों की भूमिका भी अहम मानी जा रही है।