LIVE : इसरो-नासा का ऐतिहासिक मिशन आज हो रहा है लॉन्च, NISAR सैटेलाइट से बदलेगा पृथ्वी पर नजर का तरीका!

LIVE : इसरो-नासा का ऐतिहासिक मिशन आज हो रहा है लॉन्च, NISAR सैटेलाइट से बदलेगा पृथ्वी पर नजर का तरीका!

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के सहयोग से विकसित किया गया NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) उपग्रह आज शाम 30 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। इसे भारत के GSLV-F16 रॉकेट के माध्यम से श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा।

NISAR एक अत्याधुनिक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है, जिसे दिन-रात और हर मौसम में पृथ्वी की सतह की सटीक निगरानी के लिए डिजाइन किया गया है। यह उपग्रह L-बैंड रडार (NASA द्वारा निर्मित) और S-बैंड रडार (ISRO द्वारा निर्मित) तकनीक का संयुक्त रूप से उपयोग करेगा, जिससे यह पृथ्वी की जलवायु, बर्फ की परतों, जंगलों, कृषि भूमि और भूकंपीय गतिविधियों पर विस्तृत और उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़े जुटा सकेगा।

NASA इस मिशन में रडार सिस्टम, संचार प्रणाली और वैज्ञानिक उपकरणों का योगदान दे रहा है, जबकि ISRO उपग्रह बस, S-बैंड रडार, लॉन्च व्हीकल (GSLV-F16) और प्रक्षेपण सेवाएं प्रदान कर रहा है।

यह मिशन वैश्विक जलवायु अध्ययन, आपदा प्रबंधन और पर्यावरणीय नीति निर्माण में एक नया अध्याय साबित होगा और भारत-अमेरिका के बीच अंतरिक्ष विज्ञान सहयोग को और अधिक मज़बूती प्रदान करेगा।