जनता के विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो: सीएम

जनता के विश्वास पर खरा उतरना महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता हो: सीएम

पंचायत चुनाव में कांग्रेस को प्रस्तावक-समर्थक के पड़े लाले
रायपुर (चैनल इंडिया)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि नगरीय निकाय के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर अथाह विश्वास जनता ने जताया है, जिससे पार्टी को प्रचंड विजय हासिल हुई है। दस के दस नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक विजय हमारी डबल इंजन की सरकार के कार्यों का प्रमाण है। इसलिए अब जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी नवनिर्वाचित महापौर की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अटल विश्वास पत्र के एक-एक वादों को पूरा करना उनका लक्ष्य हो। 
 विधानसभा में मिलने आए नगर निगमों के नवनिर्वाचित महापौर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक परिणाम हैं, इससे पहले ऐसा परिणाम कभी नहीं आया। उन्होंने कहा कि महापौर पद हेतु डेढ़ लाख वोटों से जीत, निगम के 70 वार्डों में 60 पार्षद भाजपा के होना, सभी नगर निगमों में भाजपा का महापौर निर्वाचित होना ये सभी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अत: अब हमें नगरीय निकायों के समुचित विकास के लिए काम करना है।
 पंचायत चुनावों के परिणाम पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत चुनावों में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता हासिल हुई है। लगभग 81 प्रतिशत सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय हुई है। इससे साफ प्रतीत होता है कि प्रदेश में कांग्रेस बड़े भयावह स्थिति में है, कई जगहों पर ऐसी स्थिति रही कि कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को प्रस्तावक और समर्थक के भी लाले पड़े। कांग्रेस जनता के बीच अपना विश्वास पूर्णत: खो चुकी है। जनता को केवल और केवल भाजपा की सुशासन सरकार पर विश्वास है।