अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा ने दो नगर पंचायत में नारी शक्ति को उपाध्यक्ष बनाया - संतोष गुप्ता

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा ने दो नगर पंचायत में नारी शक्ति को उपाध्यक्ष बनाया - संतोष गुप्ता

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 

दंतेवाड़ा। कल दंतेवाड़ा जिले के 02 नगर पंचायत गीदम एवं बारसूर में अध्यक्ष व पार्षदों के शपथग्रहण समारोह में विधायक चैतराम अटामी,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता व भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए | भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा की नारी शक्ति के सम्मान, सशक्तिकरण और समानता के संकल्प के साथ भाजपा और हमारी सरकार कार्य कर रही है।आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गीदम नगर पंचायत क्षेत्र की महिला पार्षद माधुरी गुप्ता एवं बारसूर नगर पंचायत क्षेत्र की महिला पार्षद दिनेश्वरी मांझी को नगर पंचायत उपाध्यक्ष बनाया गया है जो इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है,आइए संकल्प लें कि हम सभी समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करने के लिए समर्पित रहेंगे।भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से समाज में नारी उत्थान को नई दिशा मिल रही है। शांतिपूर्ण एवं सफल नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने हेतु में सभी भाजपा कार्यकर्ता,नारी शक्ति,प्रशाशन एवं मीडिया के सम्मानीय साथियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई देता हूं।

विधायक चैतराम अटामी ने कहा की बस्तर की बेटियां और महिलाएं अपने अद्भुत प्रतिभा से बस्तर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ा रही है। नारी सिर्फ एक शब्द नहीं, शक्ति, सम्मान और सृजन की पहचान है। भाजपा सरकार का संकल्प ही उनका सशक्तिकरण है और समाज की यही असली प्रगति है।विधायक चैतराम अटामी व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने दंतेवाड़ा जिले के पांचो नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत,पंचायत से विधानसभा तक भाजपा का परचम लहराने पर भाजपा कार्यकर्ताओ को बधाई दी |

शपथग्रहण समारोह में समस्त भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता,क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहने उपस्थित रहीं।