"लड़का हुआ तो गाय, लड़की हुई तो 50 हजार रूपये" आंध्र प्रदेश में तीसरा बच्चा पैदा करने पर होगी तोहफों की बारिश

"लड़का हुआ तो गाय, लड़की हुई तो 50 हजार रूपये" आंध्र प्रदेश में तीसरा बच्चा पैदा करने पर होगी तोहफों की बारिश

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू ने बीते दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को तीसरा बच्चा पैदा करने पर उपहार देने का वादा किया है। MP ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगर लड़की हुई तो 50,000 रुपये और अगर लड़का हुआ तो महिलाओं को एक गाय दी जाएगी। इस खबर से पूरे आंध्र प्रदेश में हलचल मची है।