विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया डॉ. अलका यादव की पुस्तक "नदी संवाद "का विमोचन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया डॉ. अलका यादव की पुस्तक "नदी  संवाद "का  विमोचन

जांजगीर चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट 

लोरमी। लोरमी ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विष्णुकांति महाविद्यालय छीतापार की प्राचार्य वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अलका यादव की नवीनतम पुस्तक नदी से संवाद का भव्य विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह आयोजन साहित्य और समाज के गहरे संबंध को रेखांकित करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री केदार कश्यप राजेंद्र नगर बिलासपुर के पार्षद संजय यादव उपस्थित रहे।

पर्यावरण और समाज को जोड़ती पुस्तक

डॉ. अलका यादव की यह पुस्तक न केवल नदी और प्रकृति के महत्व को उजागर करती है, बल्कि समाज और संस्कृति के साथ उनके संबंधों पर भी गहन दृष्टि डालती है। इस पुस्तक में आदिवासी समुदायों की परंपराओं, उनकी संस्कृति और उनके जीवन मूल्यों को भी स्थान दिया गया है। डॉ. यादव ने अपने साहित्यिक लेखन के माध्यम से हमेशा आदिवासी समाज की समृद्ध धरोहर को संरक्षित और प्रोत्साहित करने का कार्य किया है।

डॉ. अलका यादव: साहित्य और समाज की सेतु

डॉ. अलका यादव छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित साहित्यकारों में से एक हैं, जिनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। वे लगातार आदिवासी समुदाय के हितों, उनकी परंपराओं, संस्कृति और गोत्र पर कार्य कर रही हैं। उनकी लेखनी समाज और पर्यावरण के आपसी संबंध को दर्शाती है और पाठकों को संवेदनशील बनाती है।

गणमान्यजनों की सराहना

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने नदी से संवाद को पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कृति बताया। डॉ. रमन सिंह ने कहा, "यह पुस्तक नदियों और समाज के रिश्ते को समझने में सहायक होगी और हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाएगी।" विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला और मंत्री केदार कश्यप ने भी डॉ. अलका यादव के योगदान की प्रशंसा की और उनके साहित्यिक सफर की सराहना की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विमोचन mn समारोह के साथ-साथ पुस्तक पर परिचर्चा भी हुई, जिसमें वक्ताओं ने "नदी संवाद "के विषयों और इसकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। नदी संवाद पुस्तक के विमोचन पर विष्णुकांति महाविद्यालय के संचालक सुनील लहरे ने ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाये दिए हैं और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डॉ. धर्मजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, मन्त्री केदार कश्यप पार्षद संजय यादव के प्रति आभार प्रकट किया हैं और लोगो को इस पुस्तक की गहन अध्ययन करने की अपील लोगो से किया हैं !