मोस्ट वांटेड नक्सल कमांडर ने परिवार सहित किया समर्पण

बीजापुर। सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा शासन की पुनर्वास नीतियों से भी नक्सली काफी प्रभावित हो रहे हैं। इसी कड़ी में नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी को बड़ा झटका लगा है। गंगालूर एरिया कमेटी के सचिव दिनेश मोडियम ने पत्नी और बच्चे सहित आत्मसमर्पण किया है। नक्सल कमांडर दिनेश मोडियम मोस्ट वांटेड नक्सली है, जिस पर आठ लाख का ईनाम घोषित था। वह सौ से ज्यादा हत्याओं और कई बड़े हमलों के लिए जिम्मेदार था। इस वजह से पुलिस उसकी तलाश में थी। अब उसने परिवार सहित आत्मसमर्पण कर दिया है।