विधायक चैतराम अटामी के नेतृत्व में दंतेवाड़ा के पांचो निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के 03 नगरपलिका एवं 02 नगरपंचायत में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है और पांचो निकाय में कांग्रेस का अध्यक्ष हेतु खाता तक नहीं खुला। दंतेवाड़ा में पहली बार भाजपा ने एक साथ पांचो नगरीय निकाय पर जीत हासिल की है। विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि जनता के विश्वास और प्रदेश के विकास से नगरीय निकाय चुनाव में हम पूरे जिले में विजयश्री हासिल किये हैं। हमारे कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारी पूरी मजबूत इच्छा शक्ति के साथ चुनाव में जुटे थे जिसका सार्थक परिणाम भाजपा की प्रचंड जीत के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सृजनशील मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के उत्कृष्ट नेतृत्व के माध्यम से महतारी वंदन योजना, किसानों को लेकर हितकारी फैसले, प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जनता के बीच हम सफल हुए हैं। जिसका हमें लाभ लाभ मिला है। प्रदेश में कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है न कोई नेतृत्व है कांग्रेस केवल अपवाहों पर आधारित पार्टी रह गई है। भ्रष्टाचार के घिरी कांग्रेस को जनता ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस के शासनकाल में पीएससी घोटाले से लेकर युवाओं को छलने का मामला किसी से छिपा नहीं है। विधायक अटामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बेहद ही संवेदनशील हैं। नगरीय निकाय संस्थानों में भाजपा की जीत से विकास को नव गति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने भी सभी प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओ को बधाई दी। संतोष गुप्ता ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाए और भाजपा सरकार के सुशाशन पर जनता ने अपना मुहर लगाया है।