जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार एवं ईडी का पुतला दहन

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करना बेहद शर्मनाक: गणेश दुर्गा
युवा कांग्रेसियों ने जमकर बोला हल्ला, गणेश ने कहा साहस है तो ईडी भाजपा कार्यालय की जांच करें
दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट
दंतेवाड़ा। युवा कांग्रेस दंतेवाड़ा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पर भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई जासूसी उनके घर की रेकी व ED का दुरुपयोग कर कांग्रेस पदाधिकारियो को परेशान करने के विरोध में आज कांग्रेस भवन के समक्ष केंद्र की भाजपा सरकार व ED का पुतला दहन किया।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गणेश ने कहा कि कहा कि ईडी द्वारा भेजे गये समन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है।ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे। जानकारी प्राप्त करने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आने देना चाहिए था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिये थी तो उसको वह लिखित में मांग सकती थी, किंतु घंटों बिठाकर परेशान करना ये ईडी का कार्य हो चुका है कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी।जिसका पूरा पेमेंट पीसीसी ने चेक से किया है।एक-एक खर्च का ऑडिट हुआ है परंतु ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था। ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है जो सर्वथा अस्वीकार्य है।
गणेश दुर्गा ने कहा, वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जासूसी करवा रही है जो कि बेहद शर्मनाक है।दंतेवाड़ा से सीजी 18 सीरिज की गाडी आती है। रात बारह बजे से लेकर कल दिनभर और फिर कल रात बारह बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में जासूसी करती है। वहां टीआई रैंक के अधिकारी, एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही आते है, चौबिस घंटा जासूसी करते है आखिर क्यों? ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निवास में घर के गेट के लेफ्ट और राइट दोनों साइड खड़े होकर जासूसी कर रहे हैं और क्यों कर रहे है? सांय सरकार हर मामले पर फेल साबित हो चुकी है साथ ही पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष कार्य करना छोड़ भाजपा के इशारे पर नाच रही है।
र्ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है। रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था। एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी? भाजपा के पितृ संगठन जिसका पंजीयन तक नहीं है उस आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करती है? ईडी भाजपा के लिखे पटकथा पर अमल कर रही है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होना चाहिये। हमारा भवन हमारे कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित किये धन से बनाया गया है हमारे पास पूरा हिसाब है। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण तूलिका कर्मा जिला कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री सलीम रजा उस्मानी ,मनीष भटाचार्य , सुमित्रा शोरी,पार्षद राधा नाग, इंद्रा ठाकुर, मनोज मालवीय , जिला महामंत्री अजय मरकाम,शहर ब्लॉक अध्यक्ष विवेक देवांगन, जिला उपाध्यक्ष उमेश कश्यप ,जिला महासचिव अविनाश सरकार,संदीप राठौर, गौरव गुप्ता, नगर अध्यक्ष गायेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ,उमेश राणा ,आयुष यादव, अरुण सोनानी, विवेक कर्मा, राजकुमार नाग,अंकुर वासुदेव,राहुल दास, निखिल टोपो, वसीम खान,अर्जुन ताती व अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति थे।