प्रमोद कुर्रे को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

प्रमोद कुर्रे को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

जांजगीर-चांपा से राजेश राठौर की रिपोर्ट 
जांजगीर। बिजली विभाग में मैदानी कार्य के दौरान जान जोखिम में डालकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह अधीक्षक यंत्री कार्यालय, जांजगीर में संपन्न हुआ, जिसमें वृत्त के अधीक्षण अभियंता, चौधरी, कार्यपालन यंत्री ए. के. भारद्वाज, पटेल, आर. के. साहू, नेताम सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रमोद कुमार कुर्रे को उनके समर्पित कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कुर्रे वर्तमान में कार्यपालन यंत्री, सतर्कता, जांजगीर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ के रायगढ़ रीजन के महामंत्री एवं प्रदेश मंत्री के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

कुर्रे न केवल अपने विभागीय कार्यों में दक्षता और निष्ठा दिखाते हैं, बल्कि वे सतत रूप से कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी सक्रिय रहते हैं। उनके उत्कृष्ट कार्यों और सेवाभाव को देखते हुए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुर्रे को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।