62 साल की सेवा के बाद मिग-21 फाइटर जेट 19 सितंबर को होगा रिटायर

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का मिग-21 फाइटर जेट 19 सितंबर 2025 को आधिकारिक रूप से रिटायर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस पर इसका विदाई समारोह होगा। 62 सालों तक सेवा में रहा यह विमान भारत का पहला सुपरसोनिक लड़ाकू विमान था, जिसने कई युद्धों में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, बढ़ती दुर्घटनाओं और तकनीकी समस्याओं के चलते इसे "उड़ता ताबूत" भी कहा गया। अब इसकी जगह स्वदेशी तेजस फाइटर जेट लेंगे।