इस "महाकुंभ" ने अपने नाम दर्ज किए ये "तीन महारिकॉर्ड", सीएम योगी ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। 45 दिनों तक चले आस्था के समागम प्रयागराज महाकुंभ में नई उपलब्धियों के साथ-साथ कई नए रिकॉर्ड बने हैं। इस बार प्रयागराज महाकुंभ ने कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम दर्ज किए हैं, जिसके लिए आज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड टीम की ओर से सर्टिफिकेट सौंपे गए हैं।
इस मौके पर खुशी जताते हुए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अपने हाथों में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के सर्टिफिकेट लिए हुए नजर आ रहे हैं। आइये जाने इन रिकार्ड्स के बारे में...
1). 329 जगहों पर एक साथ गंगा की सफाई
महाकुंभ में पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड गंगा की सफाई को लेकर दर्ज किया गया है। गंगा में 329 स्थानों पर एक साथ सफाई करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए ढाई सौ स्थान को एक साथ आधे घंटे में साफ करने का लक्ष्य था, लेकिन 329 जगहों पर एक साथ गंगा सफाई अभियान चला जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।
2). हैंड पेंडिंग ने बनाया रिकॉर्ड
दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड हैंड पेंटिंग को लेकर बना है, जहां 10,102 लोगों ने एक साथ पेंडिंग की. ये पेंटिंग लोगों द्वारा एक सामूहिक प्रयास था, जिसमें लोगों ने अपना कौशल दिखाया. इससे पहले ये रिकॉर्ड 7660 लोगों का था।
3). झाड़ू लगाने को लेकर बनाया रिकॉर्ड
महाकुंभ में झाड़ू लगाने के अभियान ने एक मील का पत्थर स्थापित किया है। महाकुंभ में 19000 लोगों ने एक साथ झाड़ू लगाकर मेला क्षेत्र की सफाई अभियान को गति की। इसके साथ ही ये गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड 10,000 लोगों का था।