ऊं विष्णु नम: ऊं विष्णु नम: ऊं विष्णु नम:,प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार

ऊं विष्णु नम: ऊं विष्णु नम: ऊं विष्णु नम:,प्रदेश में अब ट्रिपल इंजन की सरकार

सभी 10 नगर निगमों और ज्यादातर नगर पंचायतों/ पलिकाओं भाजपा का कब्जा 
 रायपुर (चैनल इंडिया)। प्रदेश के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों में अधिकतर में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। नगरीय निकायों के इस चुनाव को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की सफलता मानी जा रही है। यह जनादेश विष्णु सरकार के तेरह महीनों के कामकाज पर मुहर है। विष्णु के सुशासन तथा राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील मतदाताओं पर असर कर गई और मतदाताओं ने तकरीबन सभी नगरीय निकायों में भाजपा के सफलता मिल गई।
 नगरीय निकाय के चुनावों का ऐलान होते ही प्रचार की कमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सम्भाल ली। प्रदेश के सभी दस नगरीय निकायों में उन्होंने रोड शो किए और अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखकर अपील की कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास तेज हुआ है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर विकास रफ्तार पकड़ लेगा और यह शहरों तक दिखाई देगा। मुख्यमंत्री की इस अपील ने असर दिखाया और आज जब नगरीय निकायों के नतीजे आए तो भाजपा की सुनामी देखने को मिली। नतीजों के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय के साथ जिलों के भाजपा कार्यालयों में जश्न का माहौल है। ढोल-नगाड़े बज रहे हैं तथा मिठाइयां बांटी जा रही हैं। 
 चुनाव नतीजों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर है। इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए प्रदेश के मतदाताओं का आभार। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने जिस तरह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया, जिस तरह संगठन ने कुशल रणनीति के तहत इस चुनाव में भी भागीदारी की यह निर्णायक बढ़त उसी की है। भाजपा सरकार के कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह जनादेश में बदलता दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनाआकांक्षाओं पर खरा उतरने परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे। पुन: आभार।
 उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश के मतदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि अब सरकार की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राज्य सरकार ने जिस तरह मोदी की गारंटियों को पूरा किया है, उसी तरह नगरीय निकाय में किए गए वादों को भी पूरा किया जाएगा।