छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का एलान हो गया है। विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से प्रारंभ होगा।  18 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में कुल 5 बैठक होंगी। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X में दी। उन्होंने लिखा है कि हमारी छत्तीसगढ़ की षष्टम् विधानसभा का षष्टम् सत्र (मानसून सत्र) 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से प्रारंभ होकर 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) तक रहेगा। इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी। विधानसभा के सभी माननीय सदस्यगण इस सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए सादर आमंत्रित हैं।