रायपुर सराफा एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने धरमचंद भंसाली

रायपुर सराफा एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने धरमचंद भंसाली

रायपुर। रायपुर सराफा एसोसिएशन की आमसभा आज आयोजित की गई थी। इसमें आगामी तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठजनों व पदाधिकारियों को मंच में आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात आमसभा का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलन हुआ। सचिव प्रदीवेदन दीपचंद कोटडिया द्वारा पठन किया गया। कोषाध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा द्वारा आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात सभा को अध्यक्ष सुरेश भंसाली, शिवराज भंसाली, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के महासचिव प्रकाश गोलछा, उत्तमचंद गोलछा, संजय कानूगा, प्रदीप घोरपड़े ने संबोधित किया।

आमसभा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करने के लिए नरेंद्र दुग्गड को चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया गया। सहयोग के लिए प्रकाश गोलछा ने प्रक्रिया प्रारंभ की। सर्वप्रथम अध्यक्ष पद के लिए हरखचंद मालू, संजय कानूगा, अशोक गोलछा, उत्तम गोलछा का नाम सभा से प्रस्तावित हुआ। वरिष्ठजनों के द्वारा आपसी सहमति का प्रयास किया गया। उसमें सफलता प्राप्त हुई। पूर्व में आए अध्यक्ष पद के दावेदारों ने धरमचंद भंसाली के नाम पर सहमति जताई और अपने नाम वापस ले लिया।


चुनाव अधिकारी नरेंद्र दुग्गड व प्रकाश गोलछा ने आमसभा की सर्वसम्मति से धरमचंद भंसाली को अध्यक्ष पद नियुक्ति की घोषणा कि वे अपने अनुसार उपाध्यक्ष सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने का अधिकार दिया। आमसभा राजेन्द्र शर्मा, मदनलाल अग्रवाल,मंगेलाल मालू ,हर्षवर्धन जैन, अशोक गोलछा,विमल चंद्र मालू व इंद्रजीत सलूजा एसोसिएशन के सभी व्यापारियों कि उपस्थिति रही।