शिबू सोरेन के निधन पर राज्यसभा में शोक व्यक्त, कार्यवाही की ही स्थगित

शिबू सोरेन के निधन पर राज्यसभा में शोक व्यक्त, कार्यवाही की ही स्थगित

नई दिल्ली। झारखंड से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर 4 अगस्त 2025 को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही शोक व्यक्त किया गया। उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक "जमीनी नेता" बताया जिन्होंने दशकों तक आदिवासी समुदायों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक रहा है और उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। इसके बाद सदन में सभी सदस्यों ने एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पूरे दिन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

शिबू सोरेन वर्ष 2020 से राज्यसभा सदस्य थे और इससे पहले तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके थे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की थी और झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके निधन के बाद देशभर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव सहित कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया।