सीएम ने की राजीव लोचन की पूजा, महानदी मैया की भी की महाआरती

सीएम ने की राजीव लोचन की पूजा, महानदी मैया की भी की महाआरती

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय ने त्रिवेणी संगम में स्थित भगवान श्री कुलेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक कर छत्तीसगढ़ की उन्नति और प्रगति की कामना की। राजिम कुंभ कल्प के अंतर्गत आयोजित महानदी मैया की भव्य महाआरती में मुख्यमंत्री मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के मध्य विधि-विधान से शामिल हुए।