साय सरकार कल प्रयागराज में करेगी महाकुंभ स्नान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य कल 13 फरवरी को प्रयागराज जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समेत 50 विधायक भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा में भाजपा सांसदों के अलावा कांग्रेस के सात विधायक भी शामिल होंगे।
सभी नेता और विधायक कल सुबह 7.40 बजे विशेष विमान से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान, मुख्यमंत्री और उनके साथ आए नेता 11.30 से 12.30 बजे तक गंगा स्नान करेंगे। इसके बाद, वे दोपहर 1.30 से 3.30 तक छत्तीसगढ़ पेवेलियन में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।