त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विधायक चैतराम अटामी ने दी बधाई

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विधायक चैतराम अटामी ने दी बधाई

दंतेवाड़ा से राजू शर्मा की रिपोर्ट 

दंतेवाड़ा। नगरीय निकाय चुनाव में दंतेवाड़ा जिले के पांचो निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के संपन्न होने के बाद भाजपा समर्थित 06 में से 04 जिलापंचायत सदस्य निर्वाचित हुए,गीदम विकासखंड से 09 जनपद सदस्य एवं दंतेवाड़ा विकासखंड से 09 जनपद सदस्य निर्वाचित हुए। विधायक चैतराम अटामी ने नव निर्वाचित सभी जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,सरपंच एवं पंच को शुभकामनाये एवं बधाई दी। गीदम विकासखंड के क्षेत्र क्रमांक-06 की नव निर्वाचित जनपद सदस्य अनीता लेकाम ने विधायक चैतराम अटामी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने पुष्पगुच्छ पहनाकर जनपद सदस्य अनीता लेकाम का स्वागत किया।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने विधायक चैतराम अटामी से मुलाकात कर उनके नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में नगरीय निकाय एवं त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के शानदार एवं दमदार प्रदर्शन व प्रचंड जीत हेतु शुभकामनाये व बधाई दी | विधायक चैतराम अटामी ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा सरकार की योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिए ट्रिपल इंजन सरकार पंच से लेकर पार्लियामेंट तक बनाकार शहर से लेकर गांव तक विकास पहुचाएंगे | इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुधराम भास्कर,मंडल महामंत्री शैलेश अटामी एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए |