पूर्व विधायक विकास उपाध्याय असम में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय असम में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हुए शामिल

असम प्रदेश के डिब्रुगढ़ एवं, तिनसुकिया जिला में आयोजित हुई जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकें - विकास उपाध्याय

रायपुर। छ.ग. पूर्व विधायक व असम प्रभारी विकास उपाध्याय विगत् दिवस से असम दौरे पर हैं। विकास उपाध्याय ने कहा कि वे असम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें डिब्रुगढ़ एवं, तिनसुकिया  जिला से इसकी शुरूआत की गई। विकास उपाध्याय ने बताया कि इस बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागण काफी संख्या में उपस्थित हुये। जिन्हें इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई, साथ ही राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की विफलताओं को जनता के बीच जाकर उनको कैसे अवगत् कराना है इस पर भी बात की गई एवं कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति पर सभी पदाधिकारियों को अमल करने जोर भी दिया।