दैनिक राशिफल : इन राशि वालों का दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा, पढ़ें अपना राशिफल

नई दिल्ली। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :
आप अकेले हैं, रोमांस जीवन में नहीं हैं तो आपकी प्रेम कहानी शुरू होने की संभावना है। इस बार आपके रिश्ते लंबे चलेंगे। जीवनसाथी के साथ परिवार से कारण झगड़ा हो सकता है।
वृषभ (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :
तबीयत खराब हो सकती है लेकिन लव पार्टनर को दिया हुआ वादा पूरा करेंगे। एक साथ शाम बिताएंगे। पति-पत्नी का दिन अच्छा बितेगा। बच्चों के रिजल्ट अच्छा आने के योग है।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) :
विवाह और प्रेम के लिए दिन अच्छा है। आपको अपने प्रिय से बहुत लगाव है। मन की कटुता को दूर करने की कोशिश करें। प्रेमी को यात्रा से फायदा मिलेगा। घर परिवार में खुशी की खबर आ सकती है।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
आज आपको सचेत रहने की आवश्यकता है चोट लग सकती है अथवा दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी के भाग्य से तरक्की मिल सकती है। लव पार्टनर के प्रति स्नेह बढ़ेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :
दूरियां कम होंगी और साथी के करीब आएंगे। लव पार्टनर शादी के लिए बाधित कर सकता है। जीवनसाथी से मिलकर नए व्यापार की योजना बना सकते हैं।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :
आप खुशनुमा पल एक साथ बिताएंगे। आज आप बेझिझक अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करें। शारीरिक संबंधों को लेकर आपके बीच में सहमति रहेगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :
लव रिलेशन के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा, अपने प्रेमी के साथ चाहते हुए भी समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। जीवनसाथी का ध्यान रखें वरना नाराजगी बढ़ सकती है।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :
किसी कारणवश पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। बात को कम शब्दों में निपटाएं। पहले से की गई प्लानिंग पर काम करेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) :
भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे। आज आप अपने पर्सनल कार्य को प्राथमिकता देंगे। घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपने लव पार्टनर को ज्वैलरी गिफ्ट कर सकते हैं।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :
विदेश से रिश्ता आ सकता है। किसी पुराने पार्टनर से अचानक मुलाकात हो सकती है, कोशिश करें स्थिति को एवाइड करने की। लव वर्डस एक साथ शॉपिग करने जा सकते हैं। इक्कठे शाम बिताएंगे
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :
नये मित्र या लव रिलेशन बन सकते हैं। मन चंचल हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहेंगे। कुछ लोगों का मैट्रीमोनियल साइट पर जीवनसाथी चुनने में समय बीतेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :
संगीत कला में दिल लगेगा। प्रेमी से जोर जबरदस्ती न करें। रिश्ते खराब हो सकते हैं। जीवनसाथी की मीठी वाणी कानों में रस घोलेगी। अगर आपको अभी तक मित्र या लव पार्टनर नहीं मिला है तो निराश न हों, जल्द ही पार्टनर की एंट्री हो सकती है।