पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग हुए गिरफ्तार
Former cricketer Virender Sehwag's brother Vinod Sehwag arrested

नई दिल्ली। भारत के पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को दो साल पुराने चेक बाउंस केस मामले में गिरफ्तार किया है, जिसमें उन्हें भगोड़ा घोषित किया गया था। दरअसल, वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चंडीगढ़ की मनीमाजरा थाना पुलिस ने 7 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद सहवाग को कोर्ट में पेश किया, जहां उनके वकील ने तुरंत जमानत याचिका दायर की।