"दुखी आत्मा पार्टी" ने लहराया जीत का परचम, नहीं चला भाजपा और कांग्रेस का जादू, अध्यक्ष पद पर क्या कब्जा

"दुखी आत्मा पार्टी" ने लहराया जीत का परचम, नहीं चला भाजपा और कांग्रेस का जादू, अध्यक्ष पद पर क्या कब्जा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो जाएगा। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। देवकर नगर पंचायत में दुखी आत्मा पार्टी जीत गई है। इस पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेश सिहोरे लगभग 700 वोट से चुनाव जीते हैं।

दरअसल, नगर पंचायत देवकर के नागरिक भाजपा और कांग्रेस की ओर से उपयुक्त प्रत्याशी नहीं चुने जाने से नाराज थे। इसके बाद वहां के लोगों ने एक नई पार्टी दुखी आत्मा पार्टी बनाई और अध्यक्ष सहित सभी वार्डों में चुनाव लड़ने का फैसला किया था। चुनाव में दुखी आत्मा पार्टी के प्रमुख सुरेश सिहोरे ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है।