अशोक पटवा बने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के नए अध्यक्ष

अशोक पटवा बने वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के नए अध्यक्ष

रायपुर। रायपुर में 4 अगस्त को आयोजित वार्षिक आमसभा (AGM) में अशोक पटवा को सर्वसम्मति से श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ रायपुर का नया अध्यक्ष चुना गया। उन्हें यह ज़िम्मेदारी निर्विरोध रूप से सौंपी गई, जो उनके प्रति संघजनों के अटूट विश्वास को दर्शाती है।

सभा में वक्ताओं ने भरोसा जताया कि अशोक पटवा अपने नेतृत्व में संघ को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे और संघ की गरिमा व मान-सम्मान में वृद्धि करेंगे।

संघ परिवार ने उन्हें नई भूमिका के लिए शुभकामनाएँ दीं।